1.KATHMANDU ( BOUDHNATH STUP DARSHAN )
2.PASHUPATINATH TEMPLE
3.BUDDHA NEELKANTH TEMPLE
4.NEPALGANJ
5.SIMIKOT
6.PURANG
7.KAILASH PARVAT
8.MANSAROVAR JHEEL
9.DARCHEN
10.YAMDWAR
11.DOLMA LA PAS CROSING
12.JUTULFUK
13.DARCHEN
14.HILSA
15.KERUNG
16.DONGPA
1. FROM :- 10-05-2025 TO 23-05-2025
2. FROM :- 05-06-2025 TO 18-06-2025
3. FROM :- 06-07-2025 TO 19-07-2025
4. FROM :- 24-07-2025 TO 06-08-2025
5. FROM :- 15-09 -2025 TO 28-07-2025
Boarding StationsEX- KATHMANDU
Deboarding StationsEX- KATHMANDU
Departure TrainEX- KATHMANDU
Drop TrainEX- KATHMANDU
Sleeper Rate205000
AC2 Rate205000
AC3 Rate205000
Flight Rate205000
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025
🌞🌺🔱🌏🔱🌺🌞
केदार तीर्थ यात्रा आपको कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए विश्वसनीय,
सुव्यवस्थित और आध्यात्मिक सेवाएं प्रदान करता है।
मानसरोवर यात्रा (Mansarovar Yatra)
हिंदू, बौद्ध, जैन और बोन धर्मों के लिए एक अत्यंत पवित्र तीर्थयात्रा है।
इसकी कुछ मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार हैं:
1. पवित्रता और आध्यात्मिकता:
मानसरोवर झील को देवताओं की झील माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि यहाँ स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और आत्मा को शुद्धि मिलती है।
2. भगवान शिव का वास:
कैलाश पर्वत को भगवान शिव का निवास स्थल माना गया है। मानसरोवर झील कैलाश पर्वत के समीप स्थित है, इसीलिए यह यात्रा भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का एक माध्यम भी है।
3. प्राकृतिक सौंदर्य:
मानसरोवर झील विश्व की सबसे ऊँचाई पर स्थित मीठे पानी की झीलों में से एक है। इसका पानी अत्यंत निर्मल और शांति से भरा हुआ होता है। झील के चारों ओर हिमालय की ऊँची चोटियाँ और प्राकृतिक दृश्य अत्यंत मनोहारी होते हैं।
4. धार्मिक महत्व:
हिंदू धर्म में, मानसरोवर को ब्रह्मा की मानसिक संकल्पना से उत्पन्न बताया गया है।
बौद्ध धर्म में इसे "ध्यान और ज्ञान का स्थल" माना गया है।
जैन धर्म में, प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव को यहाँ मोक्ष प्राप्त हुआ था।
5. कठिन यात्रा मार्ग:
मानसरोवर यात्रा अत्यंत कठिन और साहसिक होती है। तीर्थयात्री को कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, ऊँचाई पर कम ऑक्सीजन और ठंडे मौसम का सामना करना पड़ता है, जो इस यात्रा को तपस्या जैसा बनाता है।
6. कैलाश परिक्रमा:
मानसरोवर यात्रा के दौरान कैलाश पर्वत की परिक्रमा (करीब 52 किमी) करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। इसे पूरा करना जीवन के सबसे शुभ कार्यों में गिना जाता है।
7. अंतरराष्ट्रीय यात्रा:
मानसरोवर झील और कैलाश पर्वत तिब्बत (चीन) में स्थित हैं, इसलिए इस यात्रा के लिए विशेष परमिट, पासपोर्ट और कई बार मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है।
8. आध्यात्मिक लाभ:
कहा जाता है कि जो भी सच्ची श्रद्धा से मानसरोवर यात्रा करता है, उसे इस जन्म और अगले जन्मों में विशेष फल और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
#आईये कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 की यात्रा श्री केदार तीर्थ यात्रा के साथ करें
✅ विशेषज्ञ मार्गदर्शन – धार्मिक व ऐतिहासिक जानकारी के साथ।
✅ सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा – बेहतर ठहरने, भोजन व परिवहन की व्यवस्था।
✅ समर्पित सेवा – 24/7 सहायता, स्वास्थ्य सुरक्षा व यात्रा प्रबंधन।
✅ किफायती पैकेज – हर बजट के अनुकूल योजनाएँ।
आपकी संतुष्टि ही हमारी उपलब्धि है
"हमारा अनुभव और आपका विश्वास हमें बनाता है भारत की सर्वश्रेष्ठ तीर्थ यात्रा सेवा समिति !"
📞 *अभी बुक करें: - http://www.kedartirthyatra.com
*संपर्क: 6265445023, 9753566154
मानसरोवर यात्रा 14 दिन का टूर प्लान
(सामान्यत: नेपाल के रास्ते यानी लखनऊ / काठमांडू से शुरू होता है)
दिन 1: लखनऊ / काठमांडू आगमन
यात्री लखनऊ या काठमांडू एयरपोर्ट पहुँचते हैं।
होटल में चेक इन और विश्राम।
यात्रा ब्रिफिंग और दस्तावेज चेकिंग।
दिन 2: काठमांडू दर्शन
पशुपतिनाथ मंदिर, गूह्येश्वरी मंदिर और बौद्धनाथ स्तूप दर्शन।
यात्रा परमिट और वीज़ा प्रोसेसिंग।
रात्रि विश्राम काठमांडू।
दिन 3: काठमांडू से केरुंग की ओर प्रस्थान
सुबह बस से केरुंग बॉर्डर (नेपाल-चीन सीमा) की यात्रा (~7-8 घंटे)।
सीमा पर इमिग्रेशन प्रक्रिया।
केरुंग में होटल में ठहराव (2700 मीटर ऊँचाई)।
दिन 4: केरुंग में अनुकूलन (Acclimatization)
ऊंचाई के अनुसार शरीर को ढालने के लिए विश्राम और हल्की पैदल यात्रा।
छोटी-छोटी चढ़ाई और स्वास्थ्य जांच।
रात्रि विश्राम केरुंग।
दिन 5: केरुंग से सागा / डोंगपा
बस से 6-7 घंटे का सफर।
रास्ते में खूबसूरत हिमालयन दृश्य, ब्रह्मपुत्र नदी का पहला दर्शन।
सागा / डोंगपा में होटल रात्रि विश्राम।
दिन 6: सागा से मन्सरवर झील
प्रस्थान मानसरोवर की ओर (~6-7 घंटे का सफर)।
रास्ते में महा हिमालय श्रृंखला और सुंदर दृश्य।
मानसरोवर झील का प्रथम दर्शन (Parikrama by Vehicle)।
झील के किनारे हवन, पूजन, स्नान।
गेस्ट हाउस / लॉज में रात्रि विश्राम (4500 मीटर ऊँचाई)।
दिन 7: मानसरोवर से दरचेन
सूर्योदय के समय मानसरोवर में स्नान और पूजा।
कुछ घण्टों का मानसरोवर दर्शन व परिक्रमा वाहन से।
फिर दरचेन (Mount Kailash Base) की ओर प्रस्थान (~2 घंटे)।
दरचेन में विश्राम और कैलाश यात्रा की तैयारी।
दिन 8: कैलाश परिक्रमा प्रारंभ (पहला दिन)
यमद्वार से ट्रेक शुरू (~12 किलोमीटर)।
डेरापुक (North Face of Kailash) पहुँचना (~4900 मीटर)।
शानदार कैलाश पर्वत का दर्शन - अत्यंत दिव्य दृश्य।
रात्रि विश्राम डेरापुक में साधारण गेस्ट हाउस में।
दिन 9: कठिन परिक्रमा (दूसरा दिन)
सबसे कठिन दिन (~22 किलोमीटर ट्रेक)।
डोल्मा ला पास (5630 मीटर) पार करना।
गौरीकुंड का दर्शन।
ज़ुतल्पुक मठ तक ट्रेक।
रात्रि विश्राम ज़ुतल्पुक गेस्ट हाउस में।
दिन 10: परिक्रमा समापन और दरचेन वापसी
सुबह छोटी ट्रेक (~6-7 किलोमीटर) कर वाहन तक पहुँचना।
फिर दरचेन लौटना और होटल में विश्राम।
दिन 11: दरचेन से सागा वापसी
वाहन द्वारा दरचेन से सागा (~7-8 घंटे यात्रा)।
होटल में विश्राम।
दिन 12: सागा से केरुंग वापसी
वाहन द्वारा सागा से केरुंग (~6-7 घंटे)।
केरुंग में होटल में विश्राम।
दिन 13: केरुंग से काठमांडू वापसी
केरुंग बॉर्डर से नेपाल में प्रवेश।
बस से काठमांडू (~7-8 घंटे)।
काठमांडू होटल में विश्राम।
दिन 14: काठमांडू से वापसी यात्रा
फ्री टाइम / शॉपिंग।
फिर फ्लाइट से अपने गंतव्य को प्रस्थान।
---
पैकेज में सामान्यतः शामिल होता है:
काठमांडू होटल, केरुंग से मानसरोवर तक लॉज/गेस्ट हाउस।
यात्रा परमिट, वीजा, गाइड, स्थानीय ट्रांसपोर्ट।
विशेष भोज (साधारण शाकाहारी भोजन)।
मेडिकल किट, ऑक्सीजन सपोर्ट।
हवन सामग्री और पूजा समाग्री।
विशेष बातें ध्यान देने योग्य:
यात्रा ऊँचाई पर होती है (4500-5700 मीटर), इसलिए अनुकूलन और स्वास्थ्य सतर्कता जरूरी।
शारीरिक रूप से स्वस्थ और डॉक्टर से अनुमति लेना अनिवार्य।
मानसरोवर स्नान और कैलाश परिक्रमा अत्यंत पुण्यकारी मानी जाती है।
मानसरोवर और कैलाश क्षेत्र में मौसम कभी भी बदल सकता है।
यात्रा से पहले फिटनेस और ऊँचाई पर चलने की तैयारी करना बेहतर रहेगा।
WWW.KEDARTITHYATRA.COM
WELCOME TO,
www.kedartirthyatra.com
🍁 नियम एवं शर्ते🍁:-
1. अपना यात्रा कन्फर्म करने हेतु 5000 रु.स्टैण्डर्ड / 10,000 ₹ डीलक्स या 25% सहयोग राशि जमा करवाना अनिवार्य है
और बाकी शेष राशि यात्रा से 30 दिन पूर्व श्री केदार तीर्थ यात्रा सेवा समिति आपने जिस संस्था में बुकिंग करायी है उस कार्यालय
संस्था में पूर्ण राशि जमा करवाना अनिवार्य होगा अन्यथा आपकी यात्रा निरस्त कर दी जायेगी।
2. यात्रा दिनांक के 2 से 5 दिन पूर्व संपूर्ण जानकारी संस्था से ले लेंगे अन्यथा इसकी जवाबदारी संस्था की नहीं रहेगी।
3. मैं अपनी स्वयं की इच्छा से बिना किसी दबाव एवं अपने पूर्ण होशो हवास के साथ श्री केदार तीर्थ यात्रा सेवा समिति
इंडियन कॉफी हाउस के बगल में, टी. पी. नगर,कोरबा, छत्तीसगढ़ पिन नंबर :- 495677
के साथ यात्रा कर रहा/ रही हूँ।
4.एक माह पूर्व यात्रा निरस्त करने पर यात्रा की पूर्ण राशि का निरस्तीकरण प्रभार 10% लगेगा, यात्रा दिनांक के
15% दिन पूर्व 50% एवं 7 दिन पूर्व 75% पूर्ण राशि में काटौती होगी व यात्रा दिनांक 2 दिन पूर्व राशि वापस नहीं हो पायेगी।
वह राशि अगली यात्रा में स्थानांतरित हो जायेगी।
5. यात्रा के दौरान भोजन की व्यवस्था ट्रेन में की गई हैं। ट्रेन से बाहर यात्रा के दौरान जब कभी आप दर्शनीय स्थल पर रहेंगे
आपकी भोजन की व्यवस्था स्वयं की रहेगी।
6. 1 या 2 माह पूर्व कोई भी यात्रा की बुकिंग कराते है और किसी कारण वश आप यात्रा में नहीं जा पा रहे है।
यदि आप दूसरे यात्रा में जाना चाहते हैं है / इच्छूक है तो उसकी जानकारी आपको समिति को पूर्व देनी रहेगी।
7. यात्रा करते समय आपकी अपनी ऑरिजनल आई डी. कार्ड जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, व्होटर आई डी कार्ड आदि रखना अनिर्वाय है।
अगर आप अपनी ऑरिजन्ल आई डी. कार्ड नहीं रखते है, सफर के दौरान टी.टी.ई आपको फाईन कर सकता है, ट्रेन से बाहर उतार सकता है।
इसकी पूर्ण जवाबदारी आपकी रहेगी।
8 यात्रा में सीनियर सिटीजन को पहली प्राथमिक्ता दी जावेगी। चाहे वो ट्रेन हो, बस हो या होटल / धर्मशाला हो ।
9. अ) 3 से 8 वर्ष की उम्र में बच्चों का सहयोग राशि 50% जो कुल राशि से देना होगा तथा शयन वर्थ आबंटित नहीं की जावेगी।
वरिष्ठ यात्रियों को पूर्ण सहयोग राशि देना होगा।
ब) 3 वर्ष से कम आयु के बच्चों का आयु के प्रमाण पत्र के फोटो जमा करना अनिवार्य है अन्यथा पूरा टिकट लगेगा।
10. जिस यात्री का आरक्षण होगा वही यात्री यात्रा कर सकता है। उसके स्थान पर कोई भी दूसरा व्यक्ति यात्रा नहीं कर सकता यात्रा पूर्णतः पूर्व निर्धारित रहेगी 1.
यात्रा के दौरान मांस, मंदिरा, धूम्रपान का सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित है। उपरोक्त वस्तुओं का सेवन करते पाये जाने पर आपकी यात्रा वहीं निरस्त कर दी जावेगी।
12. सभी यात्री अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा जान माल की हिफाजत के लिये स्वयं जिम्मेदार रहेंगे, यात्रा के दौरान किसी भी तरह की आकस्मिक
दुर्घटना या नुकसान के लिए समिति जिम्मेदार नहीं होगी।
13. अपरिहार्य कारणों से यात्रा कार्यक्रम में परिवर्तन किया जा सकता है। उसमें आपको सहयोग प्रदान करना रहेगा।
14. टी बी शुगर ब्लडप्रेशर हदय रोग या अन्य गंभीर रोगों से ग्रसित यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अकेले सफर न करें। साधारणत, अपनी दवाईयों साथ रखें।
बीच में किसी भी प्रकार कि (स्वास्थ्य सबंधी) समस्या आने पर समिति की जवाबदारी नहीं रहेगी इसके लिये आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।
यात्रा में सम्मिलित होने के पूर्व स्वास्थ्य संबंधी चेकअप डॉक्टर से अवश्य करा लेवें ये आपकी स्वंय की जवाबदारी रहेगी।
15. 60 से अधिक आयु के यात्री के साथ पारिवारिक यात्री सदस्य का होना अनिवार्य है। यात्रा करते समय आप चाहे तो यात्रा बीमा करवा सकते है।
उसकी राशि आपको स्वंय को वहन करनी होगी।
16. किसी भी प्रकार की विवादपूर्ण परिस्थितियों में हमें आप का सहयोग चाहिये और जो निर्णय समिति लेगी वह अंतिम व सर्वमान्य होगा।
17. समिति द्वारा दी गई समय सारिणी के 1 घंटा पूर्व आपको रेल्वे स्टेशन में उपलब्ध रहकर अपनी उपस्थिति अपने कोच प्रभारी को देना होगा।
अन्यथा समिति इसकी जिम्मेदार नहीं रहेगीं यदि स्टेशन से ट्रेन छूट जाती है, तो अगले स्टेशन में यात्री अपने सुविधानुसार यात्रा में शामिल हो सकता है।
यदि ऐसा नहीं हो सकता है लो समिति इसकी जिम्मेदार नहीं रहेगी। 18. यह ट्रेन आपकी है कृपया करके हमें सहयोग प्रदान करें। आप जो
समिति का राशि दे रहें है। उसके एवज में आपको ट्रेन भोजन की व्यवस्था बस की व्यवस्था व आपकी
सेवा समिति दे रहीं है कृपया करके आप भी हमें सहयोग प्रदान करें। 19. यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान शांति सौहाद्रपूर्ण एवं भक्तिमय,
भाई चारा वातावरण निर्मित कर यात्रा करें। जिससे यात्रा आनंदमय हो और आप आनंदित रहे।
20 रेल्वे प्रबंधन द्वारा हमारी समिति को 2 घंटे पूर्व ही यात्रा ट्रेन हमें प्रदान करती है जिससे हमारे समिति को ट्रेन में बिजली व पंखें पानी की स्थिति से हमें अनभिज्ञ रहते हैं
अतः यात्रा के दौरान कोई समस्या आती है तो कृपया संयम से काम लेवें इसमें समिति की किसी प्रकार की गलती नहीं रहती।
आपका समस्या का समाधान जल्द समिति द्वारा पूर्ण प्रयास किया जायेगा।
21. सभी श्रद्धालुओं को ट्रेन में बैठने के पश्चात् ही चाय नाश्ते की व्यवस्था करायी जावेगी।
22. यात्रा के दौरान ट्रेन में वैष्णव भोजन की व्यवस्था रहती है।
23. सभी यात्री को बैच रखना अनिवार्य है बैच गुमने पर संस्था से 200 रुपयें दूसरा बैच बनवा लें।
अन्यथा चेकिंग के दौरान बैच नहीं मिलने पर 300 रुपये समिति द्वारा
जुर्माना लिया जावेगा।
24. सभी भक्तजनों को हमारी समिति द्वारा सूचित किया जाता है कि भगवान के दर्शन के समय पूरा ध्यान केवल
भगवान के श्री विग्रह (मूर्ति) पर ही लगायें।
जिससे दर्शन हो इसमें समिति की जवाबदारी नहीं रहेगी।
25. श्री केदार तीर्थ यात्रा सेवा समिति कोरबा जानकारी हमें विज्ञापन व इष्ट मित्रों परिवार के सदस्य अन्य व्यक्ति के माध्यम से प्राप्त हुआ है,
अन्य यात्रा सेवा समिति इसमें किसी भी प्रकार से दावा आपत्ति नहीं कर सकती है।
26. यदि किसी भी यात्री द्वारा चेन पुलिंग किया जाता है तो आर'पी' एफ' द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही उस यात्री पर करता है तो उसमें
समिति की जवाबदारी नहीं रहेगी कृपया करके इन सावधानियों को ध्यान देवें।
27. समिति 2 या 3 कि. मी. की दूरी के धर्मशाला या मंदिर में रहनें पर वाहनों की व्यवस्था नहीं करेगी।
आप अपने स्वयं की व्यवस्था से
मंदिर दर्शन करेंगे व स्टेशन धर्मशाला पहुंचेंगे। समिति के सदस्य मंदिर तक आपके साथ में रहेंगे।
28. समिति ट्रेन व स्टेशनों (तीर्थ स्थलों) को बदल सकती है किसी भी कारण वश आप उसके लिये दावा आपत्ति नहीं कर सकतें ।
29. समिति द्वारा आप सभी भक्तजनों को मंदिर द्वारा या तीर्थ स्थल तक ले जाया जावेगा।
किसी कारणवश कोई भक्तजन दशर्न से वंचित रहते है तो
समिति इसके लिये जवाबदार नहीं रहेगी !
30. यात्रा के दौरान प्राकृतिक आपदा, रोड का बंद हो जाना, ट्रेन कैसिल, राजनितिक व प्रसाशनिक कारणों से
यात्रा अवरूध हो जाती है
उस परिस्थिती में यात्रीगण अपने होटल, लॉज और खाने में जो व्यय होगा उन्हे स्वयं करना होगा।
यात्रा की अवधि या ट्रेन कैंसल की स्थिति में
अतिरिक्त राशि आप से ली जा सकती है। जब यह समस्या निर्मीत होगी ।
31. समिति स्पेशल ट्रेन / कोच के लिये रेलवे में आवेदन करती है। परन्तु किसी कारण वश रेलवे स्पेशल ट्रेन /
कोच उपलब्ध नही करापाती है तो उस स्थिति अनुसार आपको रिजर्वेशन कोच में यात्रा करनी रहेगी।
आप सहमति पर ही बुकिंग करायें ।
उपरोक्त नियम व शर्तों से मैं पूर्णता सहमत हूँ।
𝗘𝗫𝗣𝗟𝗢𝗥𝗘 𝗢𝗨𝗥 𝗦𝗘𝗥𝗩𝗜𝗖𝗘𝗦– 𝗚𝗘𝗧 𝗜𝗡 𝗧𝗢𝗨𝗖𝗛 𝗡𝗢𝗪 :-
🌎 👉𝘄𝘄𝘄. 𝗸𝗲𝗱𝗮𝗿𝘁𝗶𝗿𝘁𝗵𝘆𝗮𝘁𝗿𝗮. 𝗰𝗼𝗺
𝐂𝐀𝐋𝐋 𝐔𝐒 👉 :-
📞 𝟲𝟮𝟲𝟱𝟰𝟰𝟱𝟬𝟮𝟯, 𝟵𝟳𝟱𝟯𝟱𝟲𝟲𝟭𝟱𝟰
𝐊𝐄𝐃𝐀𝐑𝐍𝐀𝐓𝐇 𝐈𝐒 𝐓𝐑𝐔𝐋𝐄𝐘 𝐇𝐄𝐀𝐕𝐄𝐍.
𝐕𝐈𝐒𝐈𝐓 𝐊𝐄𝐃𝐀𝐑𝐍𝐀𝐓𝐇 𝐀𝐓 𝐋𝐄𝐀𝐒𝐓 𝐎𝐍𝐂𝐄 𝐈𝐍 𝐘𝐎𝐔𝐑 𝐋𝐈𝐅𝐄𝐓𝐈𝐌𝐄.
𝗔𝗗𝗗𝗥𝗘𝗦𝗦 :-
𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔𝗡 𝗖𝗢𝗙𝗙𝗘𝗘 𝗛𝗢𝗨𝗦𝗘 𝗕𝗘𝗦𝗜𝗗𝗘
𝗧. 𝗣. 𝗡𝗔𝗚𝗔𝗥 𝗞𝗢𝗥𝗕𝗔, 𝗖𝗛𝗛𝗔𝗧𝗧𝗜𝗦𝗚𝗔𝗥𝗛, 𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔 🇮🇳
𝗣𝗜𝗡 𝗖𝗢𝗗𝗘 :-
495677
© 2025 Kedar Tirth Yatra. All Rights Reserved | Design by W3layouts
© 2025 Kedar Tirth Yatra. All Rights Reserved https://kedartirthyatra.com/
Duis venenatis, turpis eu bibendum porttitor, sapien quam ultricies tellus, ac rhoncus risus odio eget nunc. Pellentesque ac fermentum diam. Integer eu facilisis nunc, a iaculis felis. Pellentesque pellentesque tempor enim, in dapibus turpis porttitor quis.